पंजाब

Crime News : शादी समारोह में खूनी वारदात, सरपंच की गोली मारकर हत्या

अमृतसर : अमृतसर में एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब वेरका बायपास स्थित मैरीगोल्ड रिसोर्ट में आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तरनतारन जिले के वल्टोहा के सरपंच जर्मल सिंह शादी में शामिल होने पहुंचे थे, तभी बाहर से आए दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाते हुए सिर में गोलियां चला दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समारोह के दौरान मेहमान खाना-पीना कर रहे थे और माहौल सामान्य था, इसी बीच हमलावर रिसोर्ट में घुसे और सीधे जर्मल सिंह पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल जर्मल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने रिसोर्ट को घेर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अमृतसर डीसीपी जगजीत वालिया ने बताया कि जर्मल सिंह पर पहले भी तीन बार हमले हो चुके थे और यह मामला तरनतारन पुलिस के संज्ञान में था, ऐसे में पुरानी रंजिश या साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा विस्फोट, इस संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, ग्रेनेड फेंकने का VIDEO आया सामने

चंडीगढ़ : पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बुधवार को…

Breaking : महिलाओं को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, राज्य सरकार ने शुरू की ये योजना

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ के क्रियान्वयन…

मंगेतर के के साथ चरमसुख के लिए युवक ने ओवरडोज खा ली सेक्स पॉवर की गोलियां, संबंध बनाने से पहले ही थम गई सांसें

गुरुग्राम:- आधुनिकता के इस दौर में इंसान हर वो कर्म करना चाहता है जिससे उसे सुख…