पंजाब : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD) ने पंजाब में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक कुल 6110 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 1,316 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4,794 पद आंगनबाड़ी सहायिका के लिए रखे गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 तय की गई है। योग्यता संबंधी मानकों के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, कार्यकर्ता पद के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष और सहायिका पद के लिए 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क का विवरण
भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आंगनबाड़ी वर्कर पद पर 500 रुपये और सहायिका पद पर 300 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों से क्रमशः 250 रुपये (वर्कर) और 150 रुपये (सहायिका) शुल्क लिया जाएगा। ऑनलाइन फीस जमा किए बिना आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा।
ऐसे करें आवेदन:
- ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं।
- Latest News सेक्शन में Advertisement For Recruitment Of Anganwadi Workers And Helpers in Various Districts of Punjab के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Online Application Form Option पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
- ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। अब अपना आंगनवाड़ी सेंटर कोड भरें।
- मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- फीस भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।
- एप्लिकेशन आईडी फ्यूचर रेफ्रेंस के लिए सेव कर लें।













