ब्रेकिंग न्यूज़

Coal Mine Collapse : कोयला खदान धंसने से 3 की मौत, 5 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी…

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें अवैध कोयला खदान के धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य के फंसे होने की आशंका है। मृतकों की पहचान वकील करमाली, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है। यह हादसा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की बंद हो चुकी महुआ टुंगरी खदान में हुआ, जहां अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात कुजू के महुआ टुंगरी इलाके में बारिश के बीच अवैध कोयला खदान में काम चल रहा था। अचानक खदान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में 10 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की सूचना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीएल ने इस खदान को पहले ही बंद कर दिया था, लेकिन अवैध खनन का काम लंबे समय से चल रहा था। भारी बारिश ने खदान की दीवारों को और कमजोर कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। भारी मशीनों और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, गीली मिट्टी और लगातार बारिश के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, PCC चीफ भी थे साथ

गुवाहाटी : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार…

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 27