Bilashpur

CG: तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरने से युवक की मौत: युवती ICU में भर्ती , प्रेम-प्रसंग की चर्चा

बिलासपुर:- बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती नीचे गिर गए, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। युवक को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे एक-दूसरे को जानते थे। घटना के पीछे क्या कारण रहा, इसको लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर कोई अन्य परिस्थिति में दोनों छत से गिरे।

जानकारी के अनुसार चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडेय (23) चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय था। चिंटू यदुनंनदन नगर में रहता था। वहीं युवती का नाम गरिमा सिंह (22) बताया जा रहा है। युवती सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक के पास रहती है। वो पहले शादी डॉट काम में काम करती थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

1 of 45