LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : दिवाली की खुशियों में खलल डालेगी बारिश, किन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है। अब मौसम में बदलाव होना भी शुरू हो गया है। सुबह और शाम कई इलाकों में कोहरा छा रहा है और गुलाबी ठंड का एहसास होना भी शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।

इन जिलों के लिए आर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

तापमान में होगी गिरावट

वहीं मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेले। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों में बादळ छाए रहने की भी बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि, इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आज से बंद हुए सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य, एक अक्टूबर तक जंगल सफारी पर रोक

रायपुर : मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए, हर साल की तरह…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 19