LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज होगी भारी बारिश …. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं लगातर हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

इतना ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में आकाशीय बिजली के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, बारिश के बीच लोग बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले और अगर जो कोई घर के बाहर हैं वो बारिश बीच किसी भी खुली जगह पर ना रुके।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : मानसून की हुई विदाई, छत्तीसगढ़ में अब ठण्ड ने दी दस्तक!…. तापमान में आई गिरावट, धुंध और कोहरे का आलम

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही…

1 of 20