मौसम

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आप भी जानें क्या है मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

अलाव का सहारा ले रहे लोग

आपको बता दें कि आमतौर पर इतनी गिरावट 15 दिसंबर के बाद आती थी, लेकिन इस साल दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है। शहर में सुबह-सुबह शीतलहर के साथ कोहरा और ओस की चादर सड़कों पर दिखाई देती है। फिलहाल बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है, जबकि कई इलाकों में लोग खुद अलाव जला रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

CG Weather Update Today : बदलेगा मौसम का मिजाज बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 3