Janjgir - Champa

CG Viral Video : लड़कियों में जमकर मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, चीख – पुकार के बीच कोई नहीं आया आगे, पुलिस ने किया मामला दर्ज

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा शहर के मुकुंद मल्टीप्लेक्स में बुधवार दोपहर फिल्म का मज़ा ले रहे दर्शक अचानक हंगामा होते देखकर सकते में आ गए, जब टिकट काउंटर के पास स्टाफ में काम करने वाली लड़कियों के बीच जोरदार मारपीट शुरू हो गई। मामला मामूली कहासुनी से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बाल खींचने, जमीन पर पटकने और लात-घूंसों की लड़ाई में बदल गया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे कैंटीन और टिकट सेक्शन में काम करने वाली दो पक्षों की युवतियों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष की युवतियों ने अपने परिवार और परिचितों को बुला लिया, जिसके बाद उनके पहुंचते ही हमला और तेज हो गया। इस दौरान मार खा रही बहनें चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन काफी देर तक कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। कुछ दर्शक वीडियो बनाते रहे और हंगामे को वायरल कर दिया।

हालात बिगड़ते देख थिएटर कर्मियों और कुछ ग्राहकों ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर मारपीट रुकी। सूचना पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

पीड़ित बहनों का आरोप

23 वर्षीय कविता यादव व उसकी बहन प्रिया यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्टाफ अंजली बरेठ और गिरजा बरेठ ने अपने परिवार व बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर गालियां दीं और उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए बेरहमी से पीटा। मारपीट में दोनों बहनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 of 10