Raipur

CG ‘वीडियो पॉलिटिक्स’ : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गीत से गरमाई सियासत, विधायक अनुज शर्मा का पलटवार, देखे वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में आज वीडियो वार ने नया रंग ले लिया है। बुधवार सुबह से ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहा। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कथित तौर पर “मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु” गीत गाते नजर आ रहे हैं। इस गीत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई और समर्थकों–विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का वीडियो

वीडियो के वायरल होते ही सियासी पारा चढ़ गया। इसी बीच अनुज शर्मा, विधायक धरसीवा (भाजपा), ने भी देर शाम वीडियो के जरिए पलटवार कर दिया।

अनुज शर्मा ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा —

“जरगे कांग्रेसिया मन के जान रे, विष्णुदेव सरकार ले। विष्णुदेव सरकार के साय-साय विकास के रफ्तार रे, अऊ भ्रष्टाचारी मन हड़बड़ाए रे, विष्णुदेव सरकार ले।”

उनके इस बयान को सीधे तौर पर विष्णुदेव साय सरकार के समर्थन और कांग्रेस पर निशाना माना जा रहा है। दोनों नेताओं के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। एक ओर कांग्रेस समर्थक भूपेश बघेल के वीडियो को साझा कर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के जवाबी वीडियो को “करारा जवाब” बता रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकभाषा और गीतों के जरिए संदेश देने की यह शैली आम जनता तक तेजी से पहुंचती है, इसलिए अब सियासत में बयानबाजी के साथ-साथ वीडियो वार भी प्रभावी हथियार बनता जा रहा है। फिलहाल, यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52