Raipur

CG Viral Video : सनी लियोन आ रही रायपुर, आने से पहले ही मच गया बवाल, जानिए सनी लियोन ने क्या कहा देखे पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले ही सियासी और सामाजिक माहौल गरमाने लगा है। 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में सनी लियोन की मौजूदगी को लेकर बजरंग दल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर विरोधी पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बजरंग दल के रायपुर जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तीखा पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को खुली चेतावनी दी है। पोस्ट में उन्होंने सनी लियोन को “अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री” बताते हुए लिखा है कि बजरंग दल रायपुर में किसी भी तरह की अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थन और विरोध—दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

रवि वाधवानी ने अपने पोस्ट में लिखा है—
“बजरंग दल के रायपुर में अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो। राम जी के ननिहाल में बजरंग दल किसी भी प्रकार की अश्लीलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।”
इस बयान को संगठन की ओर से स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

बजरंग दल का कहना है कि रायपुर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है और यहां इस तरह के कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचती है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से अब तक इस विरोध पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि विरोध तेज होता है तो कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत सकता है।यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्मी हस्ती के कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल या अन्य संगठनों ने विरोध किया हो। इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में इस तरह के आयोजनों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143