Kondagaon

CG Suicide News : पति ने पत्नी का किया ये हाल, फिर खुद उठाया ये खौफनाक कदम, पढ़िए दर्दनाक अंत की कहानी

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मानसिक तनाव और बीमारी ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़भांटा जंगल के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार

मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों 9 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के घर बनियांगांव गए हुए थे। दोपहर में वापस लौटते समय गोकाड़भांटा जंगल के पास पति धनेश्वर ने अचानक पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जाँच में जुटी पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद धनेश्वर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, धनेश्वर पिछले तीन महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार पलटी

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।…

1 of 5