Kawardha

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गांव की बदनामी कर रहा था दंपति, पति-पत्नी भेजे गए जेल

कबीरधाम : जिले के लाखाटोला गांव में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लंबे समय से गांव में उनकी अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से धर दबोचा।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि सहसपुर लोहारा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लाखाटोला में ईतवारी खुटेल 40 वर्ष और उसकी पत्नी 40 वर्ष देह व्यापार का रैकेट चला रहे हैं। इन गतिविधियों से गांव की बदनामी हो रही थी और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा था। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए लंबे समय तक निगरानी रखी और सबूत जुटाए।

एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर सहसपुर लोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के बाद दंपति को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ देह व्यापार में संलिप्तता के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय के आदेश पर ईतवारी खुटेल को जिला जेल कबीरधाम और उसकी पत्नी को महिला जेल दुर्ग भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

CG Crime : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई…

1 of 5