Dhamtari

CG Sex Racket Busted : कॉलोनी में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो युवतियां समेत पांच पकड़ाये

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एक मकान में हंगामा मच गया। शहर के सिविल लाइन कॉलोनी इलाके में स्थानीय लोगों ने एक मकान में चल रही कथित अवैध गतिविधियों का खुलासा करते हुए दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिविल लाइन कॉलोनी का बताया जा रहा है, जो शहर के पॉश इलाकों में गिना जाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उस मकान में लगातार अलग-अलग लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे इलाके के लोगों को संदेह होने लगा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात कॉलोनीवासियों ने एक बार फिर उसी मकान में हलचल देखी। इसके बाद आसपास के लोगों ने एकजुट होकर मकान के पास पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने का फैसला किया। जब लोग मकान के अंदर पहुंचे तो वहां दो युवतियां और तीन युवक मौजूद मिले।

सभी को संदिग्ध स्थिति में देखकर कॉलोनीवासियों ने उन्हें पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, जो लोगों को आते देख वहां से भागने में सफल हो गए। वहीं पकड़ी गई दोनों युवतियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे स्थानीय नहीं हैं और बाहर की रहने वाली हैं। कॉलोनीवासियों का दावा है कि मकान से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है, जिससे लोगों का संदेह और गहरा गया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची। जबकि सिविल लाइन कॉलोनी और कोतवाली थाना के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर ही बताई जाती है।पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पकड़े गए दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मकान में वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कॉलोनी में यह मामला सामने आया है, वह शहर के प्रतिष्ठित और शांत इलाकों में से एक माना जाता है। ऐसे इलाके में इस तरह की गतिविधियां सामने आने से लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों है। कॉलोनीवासियों का मानना है कि यह घटना न केवल इलाके की छवि को प्रभावित करती है, बल्कि पूरे शहर की प्रतिष्ठा पर भी असर डालती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : सचिवों के व्यवहार से नाराज सरपंचों का जनपद घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी में पंचायत सचिवों के कथित…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

1 of 5