Raipur

CG News : सेंट्रल जेल में नियमों की धज्जियां, गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से मुलाकात का वीडियो किया वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल देखे पूरा वीडियो

रायपुर : रायपुर सेन्ट्रल जेल से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती जेल में बंद आरोपी से मुलाकात कक्ष में मिलने पहुंची और इस दौरान युवक से बातचीत का वीडियो भी बना लिया। युवती ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा रहे है। मुलाकात कक्ष के अंदर मोबाइल बैन है, इसके बावजूद युवती मोबाइल लेकर कैसे पहुंची।

आरोपी युवक का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। तारकेश्वर का जन्मदिन था। इस मौके पर उसकी गर्लफ्रेंड उससे मिलने के लिए रायपुर सेन्ट्रल जेल पहुंची थी। मुलाकात कक्ष में आरोपी से बातचीत के दौरान प्रेमिका ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं युवती ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।

जेल के अंदर कैसे पहुंचा मोबाइल?

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेल के मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवती मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुंची? क्या उसकी तलाशी नहीं ली गई या फिर सुरक्षा व्यवस्था में कहीं गंभीर चूक हुई?

देखे पूरा वायरल वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52