Balrampur

CG Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दामाद – ससुर की मौके पर ही मौत, चालक फरार

बलरामपुर : जिले में एक बार फिर सड़क पर मौत का तांडव देखने को मिला। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मोरन चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दामाद और ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई है।

बता दें कि मृतकों की पहचान अंजनी गांव के निवासी संतोष पटेल (दामाद) और उनके ससुर गिरजा शंकर पटेल के रूप में हुई है। दोनों मोरन चौक की ओर जा रहे थे जब अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से ठोक दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों के अंग सड़क किनारे बिखर गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG News : टीचर की गंदी हरकत! छात्रा को भेजता है अश्लील मैसेज, विरोध करने पर भाई को जमकर पीटा, FIR दर्ज

बलरामपुर : जिले के रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के…

CG Govardhan Puja : आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम गोवर्धन पूजा खौलते दूध से स्नान का नजारा देखने जुटी भीड़

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर में इस वर्ष भी आस्था और परंपरा…

CG Minor Raped : …. में छात्रा का अपहरण कर रेप, इस …. जिले मे भी 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/सक्ती : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में एक नाबालिक छात्रा का अपहरण कर…

1 of 11