Bilashpur

CG Road Accident News : दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की उखड़ी सांसे दूसरा गंभीर रूप से घायल हॉस्पिटल मे कराया…

बिलासपुर : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में खमतराई अटल चौक के दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतक को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खमतराई की ओर जाने वाली बाइक और दूसरी तरफ से खमतराई की और से शहर की तरफ आ रही बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 26