Raipur

CG Road Accident : हिट एंड रन का मामला आया सामने, विधायक के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आए दिन रफ़्तार का कहर देखने को मिलता है। यहां आए दिन भीषण सड़क हादसे और हिट एंड रन के मामले सामने आते हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने तेज रफ़्तार कार चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस मामले में पुलिस ने भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है।

भाजपा विधायक का बेटा हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार, हिट एंड रन का ये मामला राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम के पास से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार में सवार युवक-युवतियां मौके से फरार हो गए। वहीं हिट एंड रन की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है।

पुलिस की टीम विधायक रेणुका सिंह के बेटे से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस की टीम घटनास्थल से फरार हुए अन्य युवक-युवतियों की तालश में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144