Raipur

CG : रायपुर के IIT छात्र ने AI से बनाए 36 छात्रों के अश्लील वीडियो, संस्थान ने किया निलंबित जांच जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है , जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, दरअसल, नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Raipur) के एक छात्र पर आरोप है कि उसने संस्थान में पढ़ने वाली कई छात्राओं की AI से फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाया है। शिकायत के बाद संस्थान प्रबंधन ने तत्काल आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है।

मोबाइल, लैपटॉप व पेन ड्राइव जब्त

जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग में तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले छात्र के खिलाफ सहपाठी छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद संस्थान प्रशासन ने छात्र के कमरे की तलाशी ली और उसके मोबाइल, लैपटॉप व पेन ड्राइव को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गया और तत्काल आरोपी निलंबित कर दिया गया।

जाँच समिति गठित

प्रबंधन ने इस पूरे प्रकरण की तकनीकी और अनुशासनात्मक जांच के लिए एक महिला स्टाफ समिति गठित की है, जो सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी फर्जी कंटेंट बाहर लीक न हो या सोशल मीडिया पर अपलोड न किया गया हो।

संस्थान ने क्या कहा?

IIIT-Raipur के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने कहा कि यह एक गंभीर और संवेदनशील मामला है। शिकायत के बाद ततकाल कार्रवाई की गई है। आरोपी छात्र के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। जांच समिति काम कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, देखें पूरी सूची …. किन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस के नई टीम का विस्तार हो गया है। आदिवासी…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 91