Balod

CG : पुलिस कर्मी पेशी में लेकर पहुंचे थे कोर्ट तभी हथकड़ी निकालकर चकमा देकर फरार हुआ हत्या का आरोपी ….

बालोद : बालोद जिला सत्र न्यायालय में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हत्या का एक आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कैदी को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। लेकिन मौका पाकर शातिर कैदी हाथ से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट से दो किलोमीटर दूर दोबारा पकड़ गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम बुधवार शाम की है। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोप में बालोद जेल में बंद विचाराधीन कैदी प्रवीण कुमार को पुलिस न्यायालय में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। न्यायिक प्रक्रिया के दौरान मौका मिलते ही आरोपी प्रवीण हथकड़ी से हाथ निकालकर कोर्ट के पीछे से भाग निकला।

कोर्ट परिसर से हत्या के विचाराधीन कैदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जब कुंदरूपारा और पाररास के बीच स्थित कन्या कॉलेज के पास पहुंची। तब वहीं आरोपी रेत के टीले के पास छिपता हुआ नजर आया। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण कुमार कंकालिन हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त है। 18 जून को ग्राम कंकालिन स्थित मंदिर के पीछे गेट के पास मध्यप्रदेश के ठेकेदार सरदार सिंह की हत्या कर दी गई थी। आरोपी प्रवीण कुमार ठेकेदार का खाना बनाने का काम करता था। सरदार सिंह अक्सर खाने में कमी निकालकर उसे ताने देता था। जिससे तंग आकर उसने अपने ठेकेदार की हत्या कर दी थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

CG – यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त : तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरायी, कई यात्री घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बालोद : गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के…

1 of 8