Raipur

CG : पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय का किया गिरफ्तार, सेंट्रल जेल लेकर पहुंची, जाने क्या है पूरा मामला DY CM अरूण साव ने कहा

रायपुर : राजधानी रायपुर में आज सुबह साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी हटाने की कार्रवाई को लेकर जमकर बवाल हो गया। स्थानीय व्यवसायियों और कांग्रेसियों ने इस कार्रवाई को लेकर जहां जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने मौके पर धरना देने वाले कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ सेंट्रल जेल लेकर पहुंची हुई है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में साइंस कालेज मैदान से चौपाटी शिफ्ट करने को लेकर राजनीति गरमा गयी है। नगर निगम की टीम अल्टीमेटम की समय सीमा समाप्त होने के बाद सुबह 5 बजे कार्रवाई के लिए जब टीम पहुंची, तब व्यापारियों के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी इसका जबरदस्त विरोध किया। पूरी रात से चौपाटी क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था और सुबह होते-होते विरोध प्रदर्शन और भी ज्यादा उग्र हो गया।

आपको बता दे बीती रात से ही पूर्व विधायक विकास उपाध्याय निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी व्यापारियों के समर्थन में चौपाटी पर डटे रहे। जैसे ही निगम कर्मचारी जेसीबी और वाहनों के साथ कार्रवाई शुरू करने पहुंचे। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विरोध में जेसीबी के सामने लेट गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने राजेश मूणत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। विकास ने दावा किया है कि एक नेता की जिद की वजह से चौपाटी हटाई जा रही है। वह इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को गिरफ्तार कर अपने साथ सेंट्रल लेकर पहुंची है। बताया जा रहा है कि विकास उपाध्याय को हिरासत में लिये जाने के बाद कांग्रेसियों की नाराजगी बड़ गयी है। बड़ी संख्या में समर्थक सेंट्रल के बाहर मौजूद है।

DY CM साव ने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का लगाया आरोप

वहीं चौपाटी विस्थापन और इसके विरोध में हो रहे आंदोलन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि…. लोकतंत्र में विरोध करना स्वाभाविक है। लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति के बारे में विचार करें। वो किस दिशा में जाना चाहते है, किस विषय में क्या सोचते हैं यह समझ से बाहर है। सत्ता में रहते हैं तो अलग, विपक्ष में रहते हैं तो अलग बात करते है। यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Police Transfer News : पांच थाना प्रभारी समेत 9 इंस्पेक्टर का तबादला, SSP दफ्तर ने जारी किया आदेश देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, आपराधिक गतिविधियों में…

CG Vidhansabha Update : साय सरकार खोलेगी नौकरी का पिटारा, 14 हजार पदों पर होने वाली है भर्ती, मंत्री ने सदन से किया ऐलान

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारों के मुद्दे…

CG Viral Video : पुलिस गाड़ी में आधी रात छलका जाम ड्राइवर और दोस्त जीप में कर रहे थे …. VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

रायपुर : रायपुर में पुलिस की सरकारी जीप में शराबखोरी का वीडियो सामने आने से…

1 of 31