Balrampur

CG News : टीचर की गंदी हरकत! छात्रा को भेजता है अश्लील मैसेज, विरोध करने पर भाई को जमकर पीटा, FIR दर्ज

बलरामपुर : जिले के रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम टीचर संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर कथित आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की कथित हरकतों का विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि विरोध और समझाइश के बावजूद शिक्षक की ओर से छात्रा को मैसेज भेजना बंद नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक से बातचीत कर मामले को समझाइश के जरिए सुलझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद कथित तौर पर मैसेज आने का सिलसिला जारी रहा। छात्रा के भाई ने भी स्कूल पहुंचकर शिक्षक से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन इस बार मामला गर्मा गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान शिक्षक ने हाई स्कूल के कुछ छात्रों को बुला लिया और युवक के साथ ग्राउंड में उसके साथ मारपीट की।

लोहे की रॉड भी हमला करने पर उसे काफी चोटें आईं. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दो अलग-अलग शिकायत पर रघुनाथनगर पुलिस ने पॉक्सो और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा को भेजे गए कथित मैसेज, मारपीट की घटना और इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में सामने आए आरोपों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Crime : प्रधान पाठक ने नाबालिग छात्रा को ऑफिस में बुलाकर करता था शर्मनाक हरकत पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से…

CG Breaking : जंगल में बाघ की रहस्यमयी मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, शिकार की आशंका से वन अमला अलर्ट

बलरामपुर : सूरजपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से सटे भैंसामुंडा क्षेत्र के…

1 of 11