Raipur

CG News : शिक्षक ने घूसखोर अफसरों को रंगे हाथों पकड़वाया, बीईओ-CEC 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर : शिक्षा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर बड़ा शिकंजा कसा है। घूस लेते BEO और सीएसी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि BEO ने रुके हुए वेतन के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर वेतन जारी नहीं किया जा रहा था। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड का है। एमएस जीकीपाली स्कूल के शिक्षक निरंजन बरिहा की शिकायत पर ये कार्रवाई की गयी है।

बरमकेला विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार जांगड़े और जीकीपाली के सीएसी संजय चौहान के खिलाफ शिक्षक निरंजन बरिहा ने शिकायत दर्ज करायी थी। एसीबी को दिये लिखित शिकायत में शिक्षक निरंजन बरिहा ने कहा था कि उनका वेतन कई महीनों से लंबित था। वो जब वेतन भुगतान के लिए बीईओ और सीएसी से मिलते थे, तो उन पर रिश्वत लेने का दवाब बनाया जाता था। पहले ज्यादा रकम मांगी गयी, लेकिन बाद में 10000 रुपया देने पर सहमति बनी। इधर इस मामले में शिक्षक निरंजन बरिहा ने एसीबी से भी शिकायत की।

एसीबी ने अपे स्तर से जांच की, तो मामला सही निकला, जिसके बाद बीईओ और सीएसी को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया गया। तय रणनीति के तहत आज करीब दो बजे शिक्षक निरंजन बरिहा रिश्वत के 10 हजार रुपये लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे। जैसे ही शिक्षक ने रिश्वत की राशि दी, एसीबी की टीम ने बीईओ नरेंद्र कुमार जांगड़े और सीएसी संजय चौहान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोपहर 2 बजे से चल रही छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम बीईओ और सीएसी दोनों से पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

CG News : स्पा सेंटर में रेड, अंदर का नजारा देख अधिकारी भी रह गए हैरान, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के ईसावा स्पा सेंटर में…

1 of 137