Raipur

CG News : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को झटका! अरबों रुपए की जमीन पर दावा ख़ारिज, निगम के हक़ में आया फ़ैसला

रायपुर : रायपुर में अरबों की बेशकीतमी जमीन को छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताने वाले दावे को रायपुर संभागायुक्त ने खारिज कर दिया है। सालों से छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड दावा कर रहा था कि नयापारा में खसरा नंबर 689 जिसका रकबा साढ़े चार एकड़ से ज्यादा है, यह जमीन नयापारा मस्जिद की है। इस जमीन को फजले करीम का बाड़ा कहा जाता रहा है।

संभागायुक्त ने नगर निगम रायपुर के पक्ष में सुनाया फैसला

इस मामले में अपर कलेक्टर ने पहले ही जांच के बाद वक्फ बोर्ड के दावे को खारिज कर दिया था। केस हारने के बाद वक्फ बोर्ड ने संभागायुक्त के यहां अपील की थी। इसमें दूसरा पक्ष नगर निगम था, दस्तावेजों की जांच के बाद संभागायुक्त ने नगर निगम रायपुर के पक्ष में फैसला सुनाया है।

वक्फ के दावे में मस्जिद के आसपास की जमीन, फजले करीम का बाड़ा समेत नवीन मार्केट नामक कांपलेक्स, डबरी स्कूल, मैदान, कन्या शाला, ऊर्दु स्कूल, प्राथमिक शाला, सामुदायिक शौचालय और उससे जुड़े मकान दुकान, जमीन पर मकान और भवन, बिजली आफिस, को अपनी संपत्ति बताई थी।

जांच के बाद निगम को जमीन का मालिक बताया

निगम की ओर इस मामले में साल 1920-21 और 1923-24 के दस्तावेज प्रस्तुत किए, रिकार्ड में जमीन मनुनिसिपल कमेटी और पुलिस महकमे के नाम दर्ज है। दस्तावेजों की जांच के बाद निगम को जमीन का मालिक बताया गया है। यहां बनी दुकान, मकानों, भवनों से राजस्व वसूल सकेगा, या नया निर्माण कर सकेगा। फैसले के बाद अब तक छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 101