Durg

CG News : सेक्सटॉर्शन का सनसनीखेज मामला, अश्लील वीडियो कॉल से ब्लैकमेल, युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान…

दुर्ग : जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 30 वर्षीय हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी ने अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। उसका शव दो टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर मिला। यह दुर्ग जिले में सेक्सटॉर्शन से जुड़ा दूसरा मामला है, जिसमें पीड़ित ने आत्महत्या का रास्ता चुना।

बता दें कि वैशाली नगर निवासी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी को कुछ अज्ञात लोगों ने अश्लील वीडियो कॉल के जरिए जाल में फंसाया। इसके बाद उससे 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। डर और दबाव में हरविंदर ने फोन पे के माध्यम से 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका। इससे परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी।

वैशाली नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स, मैसेज, और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अज्ञात आरोपियों ने वीडियो कॉल के दौरान हरविंदर को अश्लील सामग्री दिखाकर उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे ब्लैकमेल किया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्ग जिले में सेक्सटॉर्शन का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले भी इसी तरह की घटना में एक युवक ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल्स या मैसेज से सावधान रहें और किसी भी तरह के ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

What's your reaction?

Related Posts

CG: इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन का आरोप

दुर्ग :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 22