Dantewada

CG Breaking News : नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, फेंकने से नवजात की मौत

दंतेवाड़ा : जिले के कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 16-17 वर्षीय नाबालिग छात्रा, जो कक्षा 7वीं में पढ़ती है, ने अस्पताल के बाथरूम में एक नवजात शिशु को जन्म दिया और उसे लोकलाज के डर से टॉयलेट सीट में फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सकते में डाल दिया, बल्कि आदिवासी छात्राओं की सुरक्षा और आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि नाबालिग छात्रा दंतेवाड़ा के एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। ग्रीष्म अवकाश के दौरान वह अपने घर गई थी। इस दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं, जिसके चलते परिजनों ने उसे कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद छात्रा बाथरूम गई, जहां उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद उसने बच्चे को टॉयलेट सीट में फेंक दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और नाबालिग छात्रा से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग छात्रा गर्भवती कैसे हुई और क्या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना या लापरवाही शामिल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : छोटी सी बात पर मचा कोहराम, फिर कलयुगी बेटे ने अपनी मां का कर दी हत्या, मामला जानकर कांप उठेंगे आप

दंतेवाड़ा : अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने…

CG Breaking : कन्या आश्रम में छात्रा की मौत, मलेरिया के लक्षण के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं कराने का आरोप

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। कन्या…

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की…

CG : जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं के छात्र की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र की फांसी के फंदे…

CG News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का दामन

दंतेवाडा : छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को वनांचल में बड़ा झटका लगा है।…

CG Crime : युवती – युवक ने बीच सड़क पर किया DSP पर चाकू से हमला, गाड़ी का पीछा कर रोक, फिर गला रेता, हालत गंभीर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

CG Breaking : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला…

1 of 3