Bilashpur

CG NEWS : छत्तीसगढ में दशहरा अवकाश के बावजूद स्कूल खुला, 6 दिन की छुट्टी घोषित, फिर भी निजी स्कूल कर रहे मनमानी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में दशहरा पर्व की छुट्टियां आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। आदेश साफ-साफ कहता है कि इस अवधि में स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। लेकिन इन आदेशों के बावजूद कुछ प्राइवेट स्कूल मनमानी कर रहे हैं। जिले के चकरभाठा से सामने आई है एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर।

यहां का जीडी पब्लिक स्कूल सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर आज 29 सितंबर को भी खुला नजर आया। जब हमारे संवाददाता मौके पर पहुंचे तो पाया कि स्कूल के गेट खुले हैं, बच्चे और कर्मचारी मौजूद हैं। वहीं काम करने वाले कर्मचारियों ने भी स्वीकार किया कि बाकी सभी स्कूलों की छुट्टी हो चुकी है, लेकिन जीडी पब्लिक स्कूल आज भी चालू है। यह मामला सिर्फ एक स्कूल का नहीं, बल्कि सरकारी आदेशों की गंभीर अवहेलना का है।

सवाल उठता है कि जब प्रदेशभर के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल बंद हैं तो जीडी पब्लिक स्कूल जैसे संस्थान आखिर किसके बल पर खुले हैं? क्या ये आदेशों को ठेंगा दिखाने का उदाहरण नहीं है?इस मुद्दे पर जब जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे से बात की गई तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कहा – “मामले की जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।” जिला शिक्षा अधिकारी का यह बयान इस बात का संकेत है कि शासन के आदेश तोड़े जाने पर अब सख्ती हो सकती है।

दशहरा पर्व बच्चों और शिक्षकों के लिए उत्सव व विश्राम का समय होता है। लेकिन जब स्कूल ऐसे मौके पर भी खुले रहते हैं तो यह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि शासन के आदेशों की खुली अवहेलना भी है।प्रदेश के लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि सरकार के आदेशों के बावजूद कुछ स्कूल क्यों खुले हैं और प्रशासन इस पर कितना सख्त रुख अपनाएगा। आने वाले दिनों में इस पर क्या कार्रवाई होती है, सबकी नजरें इस पर टिकी हैं।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41