Balod

CG News : बार-बार फेल रहा था 10वीं बोर्ड में, परेशान होकर लगा ली फांसी, पिछली बार 6 विषय में, तो इस बार 5 में हो गया था फेल

बालोद : जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 10वीं की परीक्षा में लगातार असफल होने के दबाव में आकर एक नाबालिग छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना डौंडी  थाना क्षेत्र के बन्धिया पारा की है। मृतक की पहचान राजवीर बघेल (उम्र 17 वर्ष 6 माह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजवीर 10वीं कक्षा का छात्र था और पिछले दो वर्षों से लगातार परीक्षा में असफल हो रहा था।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था, जबकि इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहा। लगातार असफलता से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद से ही वह तनाव में था और खुद को असहज महसूस कर रहा था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण परीक्षा में असफलता से उपजा मानसिक तनाव बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

1 of 6