Sukma

CG News : ग्राम पंचायत सचिव के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू ….

सुकमा : जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला पंचायत सुकमा (छत्तीसगढ़) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव (पंचायतकर्मी) के रिक्त 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता देते हुए केवल सुकमा जिले के निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सेवा और रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 को सायं 5ः30 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना आवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा में भेज सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला प्रशासन का यह कदम पंचायत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को शासन-प्रशासन की विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला पंचायत सुकमा, कोन्टा एवं छिंदगढ़ के नोटिस बोर्डों के साथ-साथ जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोक पर लाखों की लूट, भीड़ ने एक आरोपी को धर दबोचा, दूसरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुकमा : सुकमा जिले में गुरूवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से लाखों…

CG Breaking : 7 करोड़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में एक और एक्शन, EOW ने एक और आरोपी राजशेखर पुराणिक को किया गिरफ्तार

सुकमा : तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस में हुए करोड़ों रुपये के गबन मामले में…

CG News : छत्तीसगढ़ में अब इन त्योहारों पर भी छुट्टी, इस-इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कई जिलों में आदेश जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने…

1 of 2