Sukma

CG Naxal Encounter : सुकमा आंध्रप्रदेश बार्डर से लगे मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, 3 शीर्ष माओवादी ढेर

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में बुधवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एकाउंटर में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। अल्लुरी सीताराम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, किंतुपुरु फॉरेस्ट क्षेत्र में बुधवार सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन शीर्ष नक्सली कमांडर गिराए हैं। सर्चिंग में मौके से हथियार भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है मारे गए नक्सली में, केंद्रीय समिति का सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय , विशेष जोनल समिति की सदस्य वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा, एक अज्ञात शामिल हैं। मौके से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में नक्सली सामान जब्त किया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों के लौटने के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अब इन त्योहारों पर भी छुट्टी, इस-इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कई जिलों में आदेश जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने…

CG : ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोक पर लाखों की लूट, भीड़ ने एक आरोपी को धर दबोचा, दूसरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुकमा : सुकमा जिले में गुरूवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से लाखों…

CG Breaking : 7 करोड़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में एक और एक्शन, EOW ने एक और आरोपी राजशेखर पुराणिक को किया गिरफ्तार

सुकमा : तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस में हुए करोड़ों रुपये के गबन मामले में…

CG : जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान किया शूट, कैंप में मचा हड़कंप, हाल ही में छुट्टी से लौटा…

सुकमा : जिले के नक्सल प्रभावित मिनपा कैंप से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई है।…

1 of 2