Bemetra

CG News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल 5 की हालत गंभीर, गिरौदपुरी धाम जाने के दौरान हादसा

बेमेतरा : गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन नवागढ़ थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नवागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी कबीरधाम जिले के पीपरमाटी गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई – रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चे गंभीर घायल

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,…

1 of 3