Dhamtari

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7:30 बजे बांसीखाई बीट के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक-121 में एक नर नीलगाय (उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष) मृत अवस्था में पाई गई,मृत नीलगाय के गर्दन, पेट और पिछले हिस्से में तीर लगे होने के कारण प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि शिकारियों द्वारा उसका अवैध शिकार किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद से डॉग स्कॉड को बुलाया गया। डॉग स्कॉड ने घटनास्थल से मिले तीर की गंध के आधार पर सीधे ग्राम डोकाल निवासी आरोपी मन्नू पिता लहर सिंह के घर तक पहुंचकर उसे चिन्हित किया। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ शिकार करने के पुख्ता सबूत मिले हैं। वन विभाग ने आरोपी मन्नू सहित अन्य संलिप्त शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीएफओ धमतरी ने बताया कि वन्यप्राणियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा उड़नदस्ता स्ट्राइक फोर्स, गुप्तचर तंत्र और सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के वन अपराध की जानकारी तत्काल नजदीकी वन कार्यालय या विभागीय अधिकारियों को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान है, वन अपराध से संबंधित सूचना वनमंडलाधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 07722-238371 पर भी दी जा सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अब अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियां भी होंगी जब्त, गिरफ्तारी के बाद अब आर्थिक चोट

धमतरी : गांजा और हीरोइन तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते…

CG News : फ्रूटी में मिला जहरीला कीड़ा, पीते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, फूड विभाग को फ्रूटी भेजा गया जांच में ….

धमतरी : जिले के ग्राम करेली बड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार की 2…

1 of 8