Bilashpur

CG News : गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

बिलासपुर : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से तीन मासूम बच्चों के साथ लापता हुई महिला के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पांडातराई से बिलासपुर के सफर के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुई महिला और उसके बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।​ परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महिला का पता ठिकाना ढूंढ निकाला। जांच में पता चला कि महिला किसी कारणवश रास्ता भटक गई थी और मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने महिला और तीनों बच्चों को थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई पूरी की और सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपने मासूमों और बहू को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इस बरामदगी के बाद इलाके में फैली सनसनी और परिजनों की चिंता अब खत्म हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG : पिता कर रहे थे फोन पर बात, इधर डूबकर हो गई दो बेटों की मौत,छोटे को बचाने पानी में कूदा था बड़ा भाई

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चिल्हाटी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41