Raipur

CG News : छत पर गेम खेल रहे युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, 1 की मौत, 2 घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज बारिश के दौरान छत पर मोबाइल गेम खेल रहे तीन युवकों पर आसमानी बिजली गिरने से 20 वर्षीय सन्नी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। तभी भावना नगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर सन्नी कुमार 20 वर्ष और उसके दो साथी मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिरी।

बिजली की चपेट में आने से सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक सन्नी कुमार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्राम बारसैनी, हेमधापुर का निवासी था। वह रायपुर में मजदूरी का काम करता था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 70