Khairagarh - Chuikhadan

CG News : इलाज के लिए हॉस्पिटल मे पर्ची कटाने खड़ी लाइन मे माँ मासूम बच्चे ने गोद में ही तोड़ा दम

खैरागढ़ : सिविल जिला अस्पताल खैरागढ़ की ओपीडी में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया। इलाज के लिए पर्ची कटाने लाइन में खड़ी एक माँ की गोद में उसका एक वर्षीय मासूम दम तोड़ गया। यह घटना सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टेकाडीह निवासी खेलन यादव का पुत्र तोमेश यादव (उम्र 1 वर्ष) जन्म से ही कुपोषित था। गरीब परिवार मजदूरी और पशुपालन कर किसी तरह जीवन यापन करता है। तोमेश को लंबे समय से सर्दी, खांसी और निमोनिया की शिकायत रहती थी। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर माँ उसे लेकर अस्पताल पहुँची। पर्ची कटाने के दौरान अचानक बच्चे ने हरकत करना बंद कर दिया। तत्काल डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी — चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल

मौत की खबर सुनते ही माँ, पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। शाँतिदूत संगठन ने परिवार की तत्काल आर्थिक मदद की और मुक्तांजलि एक्सप्रेस से शव को गाँव तक पहुँचाया गया। यह घटना ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर करती है। आज भी कई परिवार गरीबी और जागरूकता के अभाव में समय पर उपचार नहीं करा पाते। शाम को टेकाडीह में गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : शराब से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को रौंदा, नशे में धुत चालक पर फूटा लोगों का गुस्सा

खैरागढ़ : गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में…

CG News : चलती कार पर गिरी पेड़ की विशाल डाल बाल-बाल बची जान, लोगों का सवाल आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

खैरागढ़ : डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सड़क…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG Breaking : कलेक्टोरेट के 100 मीटर क्षेत्र में धरना – प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगी रोक, आदेश हुआ जारी

खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था और सरकारी…

CG Crime : ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की मिली सजा – पड़ोसी महिला ने बेटी और भतीजे संग की नृशंस हत्या, तीन गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबना में हुई महिला की निर्मम…

1 of 3