Dhamtari

CG News : पत्नी की मौत का ग़म पति नहीं कर पाया बर्दाश्त, लगा ली फांसी, 2024 में की थी लव मैरिज

धमतरी : शहर के बांसपारा वार्ड में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख सदमे में आए पति ने भी उसी फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि वार्डवासियों की सतर्कता से समय रहते फंदा काटकर उसकी जान बचा ली गई। फिलहाल पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपारा वार्ड में रहने वाले दंपति ने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था।

बताया जा रहा है कि महिला का स्वास्थ्य खराब था और उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को दोनों इलाज के सिलसिले में कुरूद स्थित मीरा दातार जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला घर के एक कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन और आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति गहरे सदमे में आ गया और उसने भी उसी फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : गाय से ही …. आधी रात … बीच बाजार में एक हवशी गौवंश के साथ कर रहा था दरिदंगी, लोगों ने मौके पर पकड़ा …

धमतरी : जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रा में मानवता को शर्मसार…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

1 of 7