Gariyaband

CG News : परिवार को मैसेज कर कहा- आ रहा हूं घर, फिर होटल में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक

गरियाबंद : मैनपुर ब्लॉक के अमलीपदर थाना क्षेत्र के घूमरा पदर गांव के 26 वर्षीय लोकेश सोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रायपुर में एक कपड़ा व्यापारी के यहां वाहन चालक के रूप में काम करने वाला लोकेश कांकेर के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। इस घटना ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

बता दें कि लोकेश ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे अपने परिजनों को मैसेज भेजकर बताया था कि वह आज घर लौट रहा है। परिजन उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन दिन ढलने तक वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद खबर आई कि लोकेश कांकेर के होटल लेक व्यू के कमरे नंबर 213 में मृत अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि लोकेश अपने साथी कर्मचारियों के साथ कांकेर में कपड़ा व्यापारी की एक सेल में हिस्सा लेने गया था।

उसने नहाने का हवाला देकर अपने साथियों से होटल में रुकने की बात कही थी। जब वह काफी देर तक सेल में नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आने लगा, तो साथियों को चिंता हुई। उन्होंने होटल मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। होटल मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां लोकेश पंखे से लटका हुआ मिला।

यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। कपड़ा व्यापारी ने इस दुखद घटना की जानकारी लोकेश के परिजनों को दी, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। लोकेश के इस कदम के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुबह घर आने का मैसेज भेजने वाला युवक आखिर किन परिस्थितियों में इतना टूट गया कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, यह सवाल सबके मन में कौंध रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : बार बालाओं ने कपड़े उतारकर किये अश्लील डांस, SDM और पुलिस जवानों ने जमकर लुटाए पैसे देखे वायरल वीडियो

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने…

CG Breaking : बार बालाओं के साथ अर्धनग्न डांस मामले SDM की छुट्टी, अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, पद से हटाया गया

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में प्रशासनिक अनुशासन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया…

CG : कर्मचारियों के आने के पहले खुद पहुंच गये कलेक्टर, गेट करवा दिया बंद, 30 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज

गरियाबंद : सरकारी कार्यालयों में समय पालन को लेकर अक्सर लापरवाही देखने को मिलती…

CG News : तीन पत्नियाँ, तीन दावे नगर सैनिक की ट्रिपल शादी का रहस्य FIR में दर्ज, आरोपों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

गरियाबंद/राजीम : जिले में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर गंभीर और चौंकाने वाले…

1 of 3