Janjgir - Champa

CG News : छत्तीसगढ़ के …. इस कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, MLA बनने से पहले किया कांड, जानिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और कोसमंदा के पूर्व सरपंच गौतम राठौर के खिलाफ चांपा थाने में FIR दर्ज की गई है। दोनों पर सहकारी प्रबंधन समिति से 42 लाख 78 हजार रुपये आहरण का आरोप है। जानकारी के मुताबिक विधायक बनने से पहले बालेश्वर साहू कोसमंदा सहकारी समिति में पूर्व में समिति प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

इसी दौरान उन्होंने गौतम राठौर के साथ मिलकर गड़बड़ी की थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर 42 लाख 78 हजार रुपये आहरण कर लिया। इस घोटाले के वक्त गौतम राठौर कोसमंदा में विक्रेता के पद पर कार्यरत थे। इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद चाम्पा पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

पहले भी हो चुकी है FIR

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर पहले भी FIR दर्ज की गई थी। पड़ोसी से मारपीट और गोली मारने की धमकी देने पर केस दर्ज हुआ था। जांच में सही पाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि जमानती होने के कारण विधायक को मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 of 10