Bilashpur

CG News : दो दिन से गायब बुजुर्ग का शव नहर में मिला, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : जिले के रतनपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खूंटाघाट की छोटी नहर में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। सुबह-सुबह लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी 65 वर्षीय कनक कुमार राज के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में यह मामला आत्महत्या, हादसा या फिर किसी साजिश का हिस्सा है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : केंद्रीय जेल से रिहा हुए 21 उम्रकैद के कैदी, 14 साल की सजा और अच्छे आचरण पर मिला नई जिंदगी का मौका

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे की याचिका खारिज, पद से हटाने का आदेश बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद…

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई 302 किलो गांजा और 21 हजार से अधिक नशीली दवाएं नष्ट, बुलडोजर चलाकर किया डिस्पोजल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने…

भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर सुनवाई, बचाव पक्ष के आवेदन पर फैसला सुरक्षित, 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर…

1 of 44