Balrampur

CG News : नदी किनारे मिली नाबालिग की लाश, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया। डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र के पांगन नदी के किनारे शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

बता दें कि 14 वर्षीय मृतक लड़की गुरुवार रात करीब 8 बजे परिवार के साथ खाना करके अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि रात में सब कुछ सामान्य था, कोई झगड़ा या विवाद नहीं हुआ। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे एक शव तैरता देखा। नजदीक जाकर पहचानने पर पता चला कि यह पड़ोस के ही घर की नाबालिग है।

शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे, लेकिन कपड़े गीले होने से डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया, वह पढ़ाई में तेज थी और कल ही स्कूल से लौटी थी। रात को सब सो गए थे, सुबह उठे तो वह गायब थी। डिंडो पुलिस चौकी प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया पर धमकी, रील बनाकर गाली – गलौज, समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम को सोशल मीडिया के माध्यम से…

CG Govardhan Puja : आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम गोवर्धन पूजा खौलते दूध से स्नान का नजारा देखने जुटी भीड़

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विजयनगर में इस वर्ष भी आस्था और परंपरा…

CG Minor Raped : …. में छात्रा का अपहरण कर रेप, इस …. जिले मे भी 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/सक्ती : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में एक नाबालिक छात्रा का अपहरण कर…

1 of 10