Durg

CG News : अधेड़ महिला का शव घर में मिला, सिर पर चोट और कान से बहता खून, हत्या की आशंका

दुर्ग : भिलाई के नंदिनी टाउनशिप में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब 45 वर्षीय कुंवरिन बाई यादव का शव उनकी झोपड़ी में संदिग्ध अवस्था में मिला। भारतीय स्टेट बैंक के पीछे बनी इस झोपड़ी में अकेले रहने वाली कुंवरिन के सिर पर गहरी चोट के निशान और कान से खून बहने की स्थिति ने हत्या की आशंका को जन्म दिया है।

नंदिनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर शव को शॉर्ट पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि कुंवरिन बाई यादव मूल रूप से ग्राम हरदी की निवासी थीं और पिछले एक दशक से नंदिनी टाउनशिप में अकेले रह रही थीं। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थीं। रविवार को पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की।

महिला के सिर पर चोट के निशान और कान से खून बहने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छानबीन तेज कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG Breaking : 25 गांवों में जमीन की खरीदी – बिक्री पर रोक, ईस्ट – वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग-भिलाई : दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एंड वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को…

CG News : युवती को था बुखार, डॉक्टर ने किडनी – लीवर फेल बताकर कर दिया रेफर, परिजनों की शिकायत पर महिला डाक्टर को नोटिस

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां पदस्थ एक महिला…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

1 of 19