Raipur

CG News : 3 दिन बाद पानी के ऊपर आया आदिल का शव, रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर

रायपुर : नया रायपुर स्थित ब्लू वॉटर में डूबे युवक आदिल खान का शव लगभग 77 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है. शनिवार देर रात युवक का शव पानी के ऊपर आ गया. सर्चिंग टीम ने मौके पर जाकर शव को पानी से बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी. लेकिन शव काफी गहराई में चले जाने से रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती बनी हुई थी.

मृतक के परिजन भी लगातार शव को इंतजार कर रहे थे. जिला प्रशासन की टीम को रेस्क्यू में कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद शनिवार को देर रात शव पानी के ऊपर दिखाई दिया.लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाने के दौरान रेस्क्यू करने की कोशिशें जारी रही. शव बरामद होने के बाद परिजनों का इंतजार खत्म हुआ. पुलिस ने कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंपा.

बता दें कि मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान (उम्र करीब 24 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था. इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई. बताया जा रहा है कि आदिल और उसके एक दोस्त ने पानी में छलांग लगाई. इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया.

What's your reaction?

Related Posts

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

1 of 111