Janjgir - Champa

CG News : बैराज में कूदे 11वीं के छात्र शिवम साहू का शव 38 घंटे बाद बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जांजगीर – चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के कुदरी बैराज में छलांग लगाने वाले 11वीं कक्षा के छात्र शिवम साहू का शव 38 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। बिलासपुर से पहुंची SDRF टीम और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बैराज से करीब 200 मीटर नीचे युवक के शव को खोज निकाला। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, चांपा नगर निवासी शिवम साहू मंगलवार शाम करीब 4 बजे कुदरी बैराज पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल बैराज के गार्ड, ग्राम सरपंच आर.के. बबली यादव, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय गोताखोरों और नगर सैनिकों की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

बैराज में अधिक पानी और भारी मात्रा में फैली जलकुंभी के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आई। छात्र की तलाश के लिए बोरवेल कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि शिवम साहू 11वीं कक्षा का छात्र था और परीक्षा परिणाम खराब आने के कारण मानसिक तनाव में था। घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर बैराज में कूदने की बात भी कही थी। मंगलवार शाम से उसके घर नहीं लौटने पर परिजन भी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। गुरुवार सुबह SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने दोबारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बैराज से लगभग 200 मीटर नीचे शिवम साहू का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए BDM हॉस्पिटल चांपा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG Breaking : एसपी की बड़ी कार्रवाई भूमि कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में प्रधान आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने…

CG News : जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने की आत्महत्या, न्यायिक रिमांड के एक दिन बाद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

जांजगीर-चांपा : जिला जेल खोखरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग अपहरण…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

1 of 13