Bilashpur

CG : भाजपा नेत्री दुष्कर्म केस में नया मोड़ गिरफ्तार कारोबारी को भेजा गया जेल, वीडियो जारी कर खुद को बताया बेगुनाह

बिलासपुर : शहर की एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी पर दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी कारोबारी को रांची से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान करीब दो साल पहले दिल्ली आने-जाने के दौरान रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़ा उद्योगपति बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश कराने और मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया था। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा।

निवेश के नाम पर बढ़ाई नजदीकियां

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने व्यापार में पार्टनरशिप और निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का झांसा देकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद वह लगातार संपर्क में रहा और धीरे-धीरे निजी संबंध भी बना लिए। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल भी करता था।जब महिला को अपने साथ ठगी और शोषण का एहसास हुआ तो उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

जमीन दिखाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया

पीड़िता ने बयान में बताया कि एक बार वह कारोबारी के साथ व्यापारिक काम से रायपुर गई थी। वहां से दोनों अलग-अलग वाहनों में बिलासपुर लौट रहे थे। शहर पहुंचने के बाद आरोपी ने जमीन दिखाने के बहाने उसे सरकंडा क्षेत्र स्थित मोपका रोड चलने को कहा। महिला ने पहले मना किया, लेकिन आरोपी के दबाव डालने पर वह वहां गई।आरोप है कि आरटीओ कार्यालय के पास आरोपी ने अपने ड्राइवर को वाहन से उतार दिया और सुनसान जगह पर महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद महिला आरोपी से दूरी बनाने लगी।

कारोबारी का पलटवार, खुद को बताया बेगुनाह

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आरोपी कारोबारी संजय सिंह का बताया जा रहा है। वीडियो में वह खुद को निर्दोष बताते हुए महिला नेत्री पर ठगी का आरोप लगा रहा है। कारोबारी का दावा है कि महिला ने कोल माइंस दिलाने के नाम पर उससे पैसे लिए थे। जब उसने रकम वापस मांगी तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया गया।आरोपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मोबाइल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और दोनों के बीच हुई बातचीत की जांच की मांग की है।

पत्नी से भी कराता था बातचीत

महिला ने बताया कि आरोपी ने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी। बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। भरोसा जीतने के लिए आरोपी अपनी पत्नी से भी बात कराता था और कई बार पत्नी के मोबाइल से संपर्क करता था। शुरुआत में उसने मुनाफे की कुछ रकम भी दी, लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि आरोपी मोबाइल पर अश्लील गाने और आपत्तिजनक संदेश भी भेजता था, जिसका उसने विरोध किया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

1 of 32