Kanker

CG: राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक

कांकेर:- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को एक राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों में बड़ी मात्रा में धान, चावल और बारदाना जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राइस मिल के मालिक मोहम्मद आवेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है.

हालांकि, नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धान के बोरों में लगी आग का भयावह मंजर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: शौच के लिए घर से बाहर निकली थी महिला,अचानक भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

कांकेर:- जिले में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों के आसपास पहुंचने और ग्रामीणों…

1 of 8