Bilashpur

CG : रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में दारू और मुर्गा पार्टी, खिलाड़ियों में आक्रोश – बोले, “जिस रिंग की हम पूजा करते हैं, उसका अपमान हुआ है”

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के खेल परिसर में एक विवाद ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। रेलवे कॉलोनी स्थित SECR बॉक्सिंग रिंग में बीती रात कुछ अधिकारियों ने स्पोर्ट्स ऑफिसर के जन्मदिन पर दारू और मुर्गा पार्टी का आयोजन किया। यह वही रिंग है, जहां खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते हैं और जिसे वे मंदिर की तरह पूजते हैं। इस घटना के सामने आने के बाद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी देर रात तक चली, जिसमें शराब और नॉनवेज परोसा गया। रिंग के अंदर ही टेबल-कुर्सियां लगाकर जन्मदिन मनाया गया, जबकि यह रिंग खिलाड़ियों के अभ्यास और मुकाबलों के लिए आरक्षित रहती है। बताया जा रहा है कि इसके लिए किसी प्रकार की औपचारिक अनुमति भी नहीं ली गई थी। खिलाड़ियों ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

उनका कहना है कि “जिस रिंग में हम रोजाना पसीना बहाते हैं, पंच लगाना सीखते हैं और जिसे हम खेल का पवित्र स्थान मानते हैं, उसमें शराब और मांस का आयोजन किया जाना हमारे लिए बेहद अपमानजनक है।” घटना के बाद कुछ खिलाड़ियों ने पूरे मामले की शिकायत SECR प्रशासन से की है और वीडियो फुटेज के आधार पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने कहा, “यह सिर्फ एक अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि खेल की आत्मा पर प्रहार है।

अधिकारियों को इस तरह के कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” वहीं, SECR प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे आयोजन में कुछ बाहरी लोगों की भी मौजूदगी थी। खेल विभाग के उच्च अधिकारियों ने कहा है कि “अगर जांच में किसी की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41