Job - Nokari

CG Job Alert : नौकरी का सुनहरा मौका, 251 विभिन्न पदों पर होगी भर्ती 22 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का ….

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला में 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में निजी नियोजक (कंपनी) द्वारा 251 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।

रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 10वीं, 12वीं, बीएससी (नर्सिंग), बीकॉम, एमबीए, पीजीडीसीए उत्तीर्ण हैं, वे इस कैम्प में भाग ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवार अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधित अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी नियोजकों द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग, मार्केटिंग डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय टीकरकला से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Sarkari Naukri : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन, जानिए अंतिम तिथि

जगदलपुर : कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर…

CG Job : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त…

CG : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

1 of 6