Sukma

CG : ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोक पर लाखों की लूट, भीड़ ने एक आरोपी को धर दबोचा, दूसरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुकमा : सुकमा जिले में गुरूवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिस्टल की नोक पर लूट करने के बाद भाग रहे दो बदमाशों में से एक कोे लोगों की भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहनें वाले है। पुलिस इस वारदात का आज खुलासा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मुख्य शहर में दुर्गा ज्वेलरी शॉप संचालित है। गुरूवार की रात 8 बजें के लगभग दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर घुस गए। दुकान में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसी बीच बदमाशों ने अपने पास रखे पिस्टल को संचालक पर तान दिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने ज्वेलरी शाॅप के काउंटर में रखे सारे जेवर अपने पास रखे एक बैग में भर लिया। लूट की इस वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान सराफा कारोबारी ने शोर मचाकर लूट की जानकारी दी।

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा कर भाग रहे दो आरोपियों में एक को धर दबोचा। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिले की सीमाओं पर तत्काल नाकेबंदी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुकमा एसपी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि देर रात दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त मेें आये दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अब इन त्योहारों पर भी छुट्टी, इस-इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, कई जिलों में आदेश जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने…

CG Breaking : 7 करोड़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में एक और एक्शन, EOW ने एक और आरोपी राजशेखर पुराणिक को किया गिरफ्तार

सुकमा : तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस में हुए करोड़ों रुपये के गबन मामले में…

1 of 2