Bilashpur

CG:सुबह पिता से खराब मोबाइल बनवाने बोली, पिता ने कहा- शाम को देंगे पैसे, बेटी ने दी जान

बिलासपुर:-मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशयन का काम करते हैं. उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अम्बेडकर स्कूल में कक्षा 9वीं की पढ़ाई करती थी. लेकिन शनिवार को बेटी ने जान दे दी. घटना के दौरान छात्रा का भाई घर में था, बताया गया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है.

1 अगस्त को क्या हुआ था

मृत छात्रा के पिता मनोज पांडे ने बताया कि सुबह काम पर निकलने के दौरान उनकी बेटी ने मोबाइल खराब होने की बात कहते हुए सुधरवाने को कहा. इस पर उन्होंने कहा कि शाम को वापस आते समय पैसे मिलेंगे, फिर फोन बनवा दूंगा. ये कहते हुए वह काम पर चले गए. उनके बाहर रहने के दौरान ही बड़े बेटे ने फोन कर घटना की सूचना दी. जिसके बाद पिता दौड़े दौड़े घर पहुंचे.

छात्रा की बड़ी मां ने बताया कि चेचेरा भाई ने नहाने जाने के दौरान कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा फांसी पर लटकी हुई थी. उसने तत्काल उसका पैर पकड़कर शोर मचाया. बड़े भाई ने फोन कर पिता को जानकारी दी. घरवालों के आने के बाद छात्रा को तुरंत सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

1 of 45