Raigarh

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने मृतक दंपति के भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने पुरानी रंजीश और पैसों के विवाद के कारण इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक के भतीजे ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चाचा-चाची की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद फरार हो गये थे।

हत्या की ये वारदात रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा भेंड्रा गांव की है। यहां दीपावली के ठीक एक दिन बाद गुरुवार सिंह राठिया और उसकी पत्नी मनिता राठिया का शव उनके घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला था। पति का शव नग्न और पत्नी का शव अर्ध नग्न हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर रही थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि मंगलवार रात गुरुवार सिंह का भतीजा ओमप्रकाश राठिया और गांव में रहने वाला युवक भगलु दंपती के घर पहुंचे थे। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों अपना गुनाह कबूल कर लिया।

रास्ते में मिले पैसों के विवाद में कर दी चाचा-चाची की हत्या

पुलिस की पूछताछ में मृतक गुरुवार सिंह का भतीजा ओमप्रकाश ने बताया कि एक-डेढ़ साल पहले रास्ते में उसे कुछ रुपए मिले थे। गुरुवार सिंह और उसकी पत्नी को शक था कि उसके गुम हुए 6 हजार रुपए वही हैं, जो ओमप्रकाश को रास्ते में मिले थे। लेकिन ओमप्रकाश ने अपने चाचा गुरूवार सिंग को पैसे वापस नही किये थे। इसी बात को लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पैसों के विवाद को लेकर ओमप्रकाश नाराज था और मन में रंजिश रखे हुए था।

मंगलवार की रात ओमप्रकाश अपने साथी के साथ चाचा गुरूवार सिंग के घर पहुंचा। वहां तीनों ने मिलकर शराब पी। शराब पीते समय गुरुवार सिंह और उसकी पत्नी ने भतीजे ओमप्रकाश को गाली दे दी और अपने पैसे वापस मांगने लगे। तभी आरोपियों ने पास रखे डंडे और हाथ-मुक्के से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। शराब के नशे में दोनों ने दंपित की इतनी बुरी तरह पिटाई किये कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद दोनों मौके से भाग निकले। आरोपियों के इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 10