Surajpur

CG : मामी के साथ हुआ प्यार, तो लिव इन रिलेशन में रहने लगे दोनों, अब बर्थडे के बहाने मामी बनी प्रेमिका कर दिया खून

सूरजपुर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका के पति का सगा भांजा है, जो महिला के साथ पिछले कुछ वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद और शक के चलते आरोपी ने सुनियोजित तरीके से महिला की हत्या की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान पिंकी सोलंकी के रूप में हुई है।

उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। दंपत्ति बाद में रोजगार की तलाश में अंबिकापुर आए थे, जहां उनके एक बेटी भी हुई। इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत काम की तलाश में उनके संपर्क में आया और बाद में उसी के साथ रहने लगा। जांच में सामने आया है कि पिंकी ने कुछ वर्ष पूर्व अपने पति और बेटी को छोड़ दिया था और आरोपी हेमंत के साथ अलग रहने लगी थी। दोनों के बीच संबंध इतने आगे बढ़ गए कि उनसे एक बच्चा भी हुआ।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्तों में तनाव चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे। इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत पिंकी के सोशल मीडिया उपयोग और अन्य लोगों से संपर्क को लेकर नाराज रहता था। इसी वजह से उसने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 29 जनवरी को, आरोपी अपने जन्मदिन के मौके पर पिंकी को घुमाने के बहाने मोरभंज लेकर गया। दोनों ने साथ में समय बिताया और बाद में आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने पहले दुपट्टे से महिला का गला दबाया। इसके बाद उसे संदेह हुआ कि महिला जीवित हो सकती है, तो उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या सुनिश्चित की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला का शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

जयनगर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। इस घटना ने इलाके में रिश्तों की जटिलता और पारिवारिक विवादों से उपजे अपराधों को एक बार फिर उजागर किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि किसी भी तथ्य को नजरअंदाज न किया जाए।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : लव मैरिज करने वाले दामाद को ससुराल में मर्डर, त्योहार के दिन प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कर दिया कांड

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

CG Crime : चार बच्चों की हुई मौत टोना – टोटके के शक में पड़ोसी महिला के ऊपर किया टांगी से ताबड़तोड़ हमला – मौके पर ही मौत

बलरामपुर : अंधविश्वास के कारण हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़…

CG News : कलेक्टर की कार को रेत लोड ट्रक कर रहा था बार – बार ओव्हर टेक, जब कलेक्टर ने पीछा कर पकड़ा तो हुआ खुलासा

सूरजपुर : सूरजपुर कलेक्टर की कार को बार-बार ओव्हर टेक करना अवैध रेत परिवहन में…

CG – IG की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन अटैच, CSP पर भी एक्शन, इंस्पेक्शन के दौरान मिली गड़बड़ी पर एक्शन

सूरजपुर : सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने तीखे तेवर दिखाये हैं। निरीक्षण के…

1 of 5